Dash Quest Heroes एक 2D ऐक्शन गेम है जहां आप अपना खुद का पात्र बनाते हैं। यहां, आप कई दुश्मनों के खिलाफ सामना करेंगे, जैसे-जैसे आप Kingdom of Solas (सोलस साम्राज्य) के अनुपजाऊ मिट्टी पर घूमेंगे - यह एक रोमांचक मध्यकालीन काल्पनिक खेल (साबिती के तौर पर इसमें ड्रैगन, भुतहा लोग एवं हानिकर जीव-जंतु हैं)।
Dash Quest Heroes में नियंत्रण प्रणाली सरल है। स्क्रीन के दाहिने भाग को टैप करने पर आपका नायक हमला करने निकलता है, जबकि बाईं तरफ एक त्वरित धक्का आपको दुश्मन के हमलों को अवरुद्ध करने देता है। इसके अलावा, जैसे-जैसे आप प्रत्येक स्तर के माध्यम से प्रगति करते हैं, आप विशेष कौशल अनलॉक कर पाएंगे (जो आपकी स्क्रीन के बाएं हिस्से से भी नियंत्रित होते हैं)।
Dash Quest Heroes में, प्रत्येक स्तर काफी व्यापक है। सामान्यतः, दुश्मनों का सामना करते हुए आप संदिग्ध ढंग से घूमते रहेंगे। प्रत्येक स्तर के अंत में, एक विशेष रूप से शक्तिशाली बास के साथ एक अंतिम मुक़ाबला होता है जो प्रत्येक स्तर को और भी अधिक कठिन बना देता है।
जैसे जैसे आप दुश्मनोंको मारते हैं, आपको अधिक अनुभव मिलेगा और आपके कौशल में वृद्धि होगी। इसके अलावा जैसे-जैसे आप स्तर पार करते हैं वैसे आप आपके पात्र के कौशल को कैसे सुधारना है उसका चयन कर सकते हैं। और आप उन्हें सैकड़ों हथियार, ताबीज और सहायक उपकरण के साथ अनुकूलित कर सकते हैं।
Dash Quest Heroes एक उत्कृष्ट एेक्शन खेल है जो वहाँ से शुरू होता है जहाँ Dash Quest खत्म हुआ था, और जो कहीं अधिक पूर्ण विशेषताएं और मजेदार अनुभव पेश करता है। इस तथ्य का जिक्र करना ज़रूरी है कि इसकी पिक्सलेटेड उत्कृष्टता प्रीतिकर से परे है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Dash Quest Heroes के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी